Business ideas - ना दुकान ना मशीन, बस एक खाली हॉल और 1 लाख महीने की कमाई शुरू

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें ना तो किसी दुकान की जरूरत है और ना ही किसी मशीन की। बस एक बड़ा सा खाली हॉल चाहिए और उसके अंदर YOGA MATs लेकिन योग नहीं सिखाना बल्कि कुछ ऐसा सिखाना है, जिनकी डिमांड भारत के हर मोहल्ले और कॉलोनी में है। पति-पत्नी दोनों सीखने आएंगे, क्योंकि आप उनकी उस मामले में मदद करेंगे, जो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। 

world best business opportunity ideas for beginners 

पत्नी की बढ़ती हुई कमर, वजन और मोटापा, हर पति को परेशान करता है। वह चाहता है कि उसकी पत्नी बिल्कुल वैसे ही दिखाई दे जैसी शादी वाले दिन थी। कुछ ऐसी ही भावनाएं अपने पति के लिए पत्नी की भी होती है। उसे भी अपने पति का निकलता हुआ पेट अच्छा नहीं लगता। सब लोग इस समस्या का समाधान चाहते हैं परंतु इसके लिए हर रोज जिम नहीं जा सकते। दोनों को एक साथ जिम जाने का समय नहीं मिलता और दोनों में से कोई एक जाए यह दूसरे को पसंद नहीं आता। Pilates इसी प्रॉब्लम को सॉल्व करता है। 

Pilates के तहत कुछ इस प्रकार की एक्सरसाइज सिखाई जाती है जिससे आपका मोटापा कम होता है और लोग फ्रेश एवं फिट रहते हैं। अपन इसमें कुछ इन्नोवेटिव करने वाले हैं। इससे पहले आपको एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम करना होगा। इसकी फीस मात्र ₹500 होती है। इंटरनेट पर सर्च करिए, दुनिया भर की बहुत सारी संस्थाएं करवा रही है। घर बैठ कर सकते हैं, कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद आप Certified Pilates Trainer बन जाएंगे। इसके कारण आपकी विश्वसनीयता बढ़ जाएगी। अब आपको एक बड़ा सा HALL चाहिए और आपका PILATES TRAINING CENTER शुरू। 

सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से PILATES TRAINING CENTER का प्रचार प्रसार कैसे करना है, यह हम नहीं बताएंगे क्योंकि इंस्टाग्राम, फेसबुक, गूगल बिजनेस, YOUTUBE और ऑनलाइन बिजनेस डायरेक्टरीज का उपयोग करना आप सबको आता है। हम आपसे स्ट्रेटजी डिस्कस करना चाहते हैं। लोगों की सुविधा के अनुसार अर्ली मॉर्निंग या सनसेट के बाद अथवा दिन में कभी भी जब लोग कंफर्टेबल होते हैं उस टाइम PILATES TRAINING दीजिए। केवल महिला या पुरुष को नहीं बल्कि यह ट्रेनिंग कपल को देनी है। यही बात अपन को सबसे अलग बनाती है। 

पति पत्नी दोनों को PILATES सिखाना है। इसमें कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है जिसमें दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। एक बार सीख लेने के बाद वह हर रोज अपने घर पर कर सकते हैं, TRAINING CENTER आने की जरूरत नहीं है। इसके कारण जहां एक और पति-पत्नी दोनों की फिटनेस सही रहेगी वहीं दूसरी ओर दोनों के बीच प्यार थोड़ा और बढ़ जाएगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज स्टूडेंट्स लड़के और लड़कियों के लिए यह काफी फायदेमंद बिजनेस है। इसमें ज्यादातर ग्राहक सनराइज से पहले और सनसेट के बाद आते हैं। यानी आपके पास कॉलेज जाने और अपनी पढ़ाई करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। यदि 2 घंटे सुबह और 2 घंटे शाम को निकाल लिए जाए तो आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। जहां तक सीखने और सिखाने की बात है तो आपसे बेहतर PILATES कौन सीख सकता है। 

business ideas for women in india 

महिलाओं के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट बिजनेस प्लान है। यदि आप हाउसवाइफ हैं तो अपने पतिदेव के साथ मिलकर शुरू कर सकती हैं। अपने घर के किसी HALL से स्टार्ट किया जा सकता है। सबसे पहले आप सीख लीजिए, फिर अपने पतिदेव को सिखा दीजिए, फिर दोनों मिलकर दूसरे कपल्स को ट्रेनिंग देना शुरू कर दीजिए। जब कॉन्फिडेंस हाई हो जाए तो अपना सेंटर पूरे विधि विधान के साथ लॉन्च कर दीजिए। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट काफी कम है और प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा है। आप तो जानते ही हैं कि भारत में अद्वितीय क्षमता वाले लोग भी नौकरी करना पसंद करते हैं। यह आपके लिए सबसे अच्छा अवसर है। ऐसे लोग जिन्हें PILATES आता है, अपने सेंटर में नियुक्त कीजिए। सेल्स एंड मार्केटिंग टीम की नियुक्ति कीजिए, और शहर की लगभग हर पॉश कॉलोनी में अपने सेंटर शुरू कर दीजिए। एक साथ कई सेंटर शुरू करने में फायदा है। मार्केटिंग का खर्चा उतना ही आएगा और आपका प्रत्येक सेंटर चलने लगेगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !