यह चुनाव मेरे बस का नहीं लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है, दिग्विजय सिंह ने कहा- MP NEWS

Bhopal Samachar
0

सांसद भारत के भाग्य विधताओं का सदन है। यहां भारतीय नागरिकों के लिए कानून बनाए जाते हैं। विदेश नीति पर विचार किया जाता है। भारत के विकास की योजना बनाई जाती है। भारत की स्वतंत्रता और लोकतंत्र सुनिश्चित किया जाता है। यह बेहद गंभीर विषय है और अनुभवी लोगों का सदन के भीतर होना अनिवार्य है परंतु मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि मेरी उम्र 77 साल हो गई है। यह चुनाव मेरे बस का नहीं है लेकिन पार्टी ने आदेश दिया है इसलिए राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ूंगा। 

जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ लेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने पर दिग्विजय सिंह ने कहा- लिस्ट अभी नहीं आई है। मैं तो कार्यकर्ता हूं जो आदेश होगा उसका पालन करूंगा। प्रदेश में और देश में जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ लेंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार अब तक घोषित न होने पर उन्होंने कहा कि चार-पांच रुके हुए हैं। बाकी आज लिस्ट जारी हो जाएगी।

कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा- यह संगठन की कमजोरी नहीं है। यह भय और लालच दोनों का मिश्रण है। जिनको सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा कि मेरी उनसे बात हुई है। उनका बेटा चला गया, लेकिन वह नहीं जा रहे।

भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस के बाद राजगढ़ के छापीहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे पास लड़ने वाले कई नेता थे, लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। पूर्व सीएम ने कहा कि अभी घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मुझे बताया गया कि मुझे चुनाव लड़ना है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव दिग्विजय सिंह के बस का नहीं है। आप सबसे अलग-अलग बात करूंगा। आपसे सुझाव लूंगा कि कैसे करना-क्या करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब मैं 77 साल का हो चुका हूं। यह चुनाव नौजवानों को लड़ना है। यहां चुनाव आपको लड़ना है।

दिग्विजय हार की भूमिका बना रहे, शिवराज सिंह ने कहा

दिग्विजय सिंह के ईवीएम में गड़बड़ी पर फांसी वाले बयान पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अभी हार की भूमिका बना रहे हैं। वहीं चंदा दो और धंधा लो के बयान पर उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह पर तो कोई भरोसा नहीं कर रहा है। यहां तक की कांग्रेस भी नहीं। जनता उनकी सूरत देखते से ही वोट देने से इनकार कर देती है।

यह सब दिग्विजय सिंह का चरित्र, वीडी शर्मा ने कहा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो EVM पर ही सवाल खड़े करती है। केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करना, आतंकियों का समर्थन करना, देश विरोधियों के साथ खड़े होना यह सब दिग्विजय सिंह का चरित्र है।

अब दिग्विजय सिंह की विश्वसनीयता बची नहीं, राजेंद्र शुक्ला ने कहा

EVM में गड़बड़ी करने वालों को फांसी देने के दिग्विजय सिंह के बयान पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा- दिग्विजय सिंह जो कहते हैं, वह वास्तिवकता के धरातल पर गलत ही साबित हुआ है। अब देश की जनता की नजरों में उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!