MP IAS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची, 6 कलेक्टर नियुक्त

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने वल्लभ भवन में आग लग जाने के बावजूद दिनांक 9 मार्च 2024 को देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 6 जिलों में कलेक्टर के पद पर नियुक्ति भी हुई है।

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  1. श्री भास्कर लक्षकार कलेक्टर रतलाम से प्रबंध संचालक राज्य बीमा एवं फार्म विकास निगम भोपाल। 
  2. श्री उमाशंकर भार्गव कलेक्टर विदिशा से राज्यपाल महोदय के अपर सचिव राज भवन भोपाल। 
  3. श्री स्वरोचिष सोमवंशी राज्यपाल महोदय के उप सचिव से कलेक्टर सीढ़ी। 
  4. श्री धरणेंद्र कुमार जैन उप सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग से कलेक्टर उमरिया। 
  5. श्री राजेश बाथम अपर आयुक्त उज्जैन संभाग से कलेक्टर रतलाम। 
  6. श्री मयंक अग्रवाल कलेक्टर दमोह से विकअ सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन और आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल। 
  7. श्री साकेत मालवीय कलेक्टर जिला सीधी से संचालक कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल। 
  8. श्रीमती नेहा मीना अपर कलेक्टर जिला नीमच से कलेक्टर जिला झाबुआ। 
  9. श्रीमती तन्वी हुड्डा कलेक्टर झाबुआ से प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर। 
  10. श्री बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर उमरिया से कलेक्टर विदिशा। 
  11. श्री सुधीर कुमार कोचर उपसचिव मुख्यमंत्री से कलेक्टर दमोह। 
  12. श्री मनोज कुमार सरयम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड से अपर आयुक्त एवं पंजीयन सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश भोपाल। 
  13. श्रीमती विदिशा मुखर्जी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल भोपाल से अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल। 
  14. श्री जी एस धुर्वे अपर कैरेक्टर अशोकनगर से अपर कलेक्टर बालाघाट।

2/ उपरोक्तानुसार श्री मयंक अग्रवाल द्वारा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री सुदाम पंढरीनाथ खाड़े, भाप्रसे (2006), आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) एवं पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

3/ उपरोक्तानुसार श्री भास्कर लक्षकार द्वारा प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री श्रीमन् शुक्ला, भाप्रसे (2007), प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

4/ उपरोक्तानुसार श्रीमती तन्वी हुड्डा द्वारा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, भाप्रसे (2007), आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

5/ उपरोक्तानुसार श्री साकेत मालवीय द्वारा संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री सतीश कुमार एस., भाप्रसे (2013), प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट कॉ-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, भोपाल तथा पदेन उप सचिव, मध्यप्रदेश, शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !