दिग्विजय सिंह के आचार्य कांग्रेस पार्टी से निलंबित, जल्दबाजी में एक लाइन का आदेश - MP NEWS

Bhopal Samachar
All India Congress volunteers committee द्वारा आचार्य प्रमोद कृष्णम को सस्पेंड कर दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय सिंह, आचार्य प्रमोद को भारत में लोकतंत्र का रक्षक और एक निष्पक्ष और बुद्धिजीवी व्यक्ति बताया करते थे। 

राव साहब ने बड़ी जल्दबाजी में आदेश जारी किया

आचार्य प्रमोद को निलंबित करने का आदेश बड़ी जल्दी में जारी किया गया। लेटर हेड पर All India Congress volunteers committee लिखा है। बाएं हाथ की ओर Rao Sahab Chairman-CVC लिखा है यानी लेटर हेड राव साहब का है। मात्र एक लाइन का प्रेस रिलीज जारी किया गया है। इसमें राव साहब बता रहे हैं कि राव साहब ने आचार्य प्रमोद को सस्पेंड कर दिया है। 

कितनी अजीब बात है, राव साहब के पास अपना एक सचिव तक नहीं है। राव साहब को खुद बताना पड़ रहा है कि राव साहब क्या कर रहे हैं। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात की जल्दबाजी में राव साहब ने यह भी नहीं बताया कि आचार्य प्रमोद को किस पद से निलंबित किया गया है। उन्होंने यह स्पष्ट भी नहीं किया कि, राव साहब को निलंबित करने का अधिकार उनके पास है या नहीं। 

राव साहब ने नहीं बताया कि आचार्य प्रमोद की गलती क्या है। क्या उन्हें कोई नोटिस दिया गया था। क्या उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था। इस प्रकार के आदेश जारी करने के बाद कांग्रेस कहती है कि उसके अंदर लोकतंत्र है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस लेटर हेड पर एक LOGO लगा हुआ है। जिस पर लिखा है भारत जोड़ो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!