MP CM TODAY - उज्जैन, नागदा, खाचरौद के कार्यक्रम एवं 22 जनवरी से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणा

22 जनवरी को मध्य प्रदेश में मंदिर खुलेंगे, मदिरालय बंद रहेंगे, मुख्यमंत्री का फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की दुकानें बंद रहेगी। अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि पूरा देश इस कार्यक्रम को लेकर रोमांचित है। मध्य प्रदेश सरकार भी जन भावनाओं के साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में मुक्तेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यहां के मुक्तेश्वर महादेव के मंदिर में भगवान का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा खाचरौद श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला व अन्य गणमान्य नागरिक तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल सिंह कुशवाहा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में निजानंद धाम आश्रम में पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खाचरौद में ब्रह्मलीन 1008 श्री सच्चिदानंद जी महाराज और ब्रह्मलीन 1008 श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन संतों की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और पूजन अर्चन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में किया रोड शो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार खाचरौद नगर आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खाचरौद के उज्जैन दरवाजा क्षेत्र में रोड शो किया। स्थानीय जनता ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में आमजनों ने अभिवादन किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री स्वामी नारायाण आश्रम में श्री अतिरुद्र महायज्ञ पूजन में सपत्नीक शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपनी शादी की 31 वीं वर्षगांठ पर श्री स्वामी नारायण आश्रम में श्री अतिरुद्र महायज्ञ पूजन में पत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ शामिल हुए। स्वामी आनन्द जीवन दास ने विशेष प्रकार के पुष्पों की माला से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एवं मंजुला बेन एवं रक्षा बेन ने श्रीमती सीमा यादव का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। अतिरुद्र महापूजा में अमेरिका, इंग्लेंड, उज्जैन और आसपास के जिलों के यजमान भी आये थे। ये सभी अतिरुद्र महापूजा में सपत्निक शामिल हुए। श्री स्वामीनारायण आश्रम में मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आचार्य शेखर, नगर निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्रीमती रेखा रत्नाकर एवं श्रद्धालुगण मौजूद थे। 

सिंहस्थ 2028 से पहले क्षिप्रा नदी की शुद्धि के लिये कार्य योजना तैयार करें– मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के मददेनजर क्षिप्रा नदी का पानी स्वच्छ निर्मल एवं आचमन योग्य बनाने के लिये इंदौर, उज्जैन एवं देवास के संबंधित अधिकारियों को क्षिप्रा नदी को साफ रखने की कार्य योजना तैयार करें। गंदे पानी को रोकने के लिए जगह-जगह स्टॉप डैम बनाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य एवं क्षिप्रा शुद्धिकरण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने इंदौर एवं उज्जैन संभाग के संभागायुक्तों एवं कलेक्टर्स को कार्ययोजनाएं बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महाकाल लोक फेस-3 के कार्यों की भी शुरूआत की जायेगी। उन्होंने क्षिप्रा के उद्गम से लेकर समाप्ति स्थल तक घाटों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की विस्तृत कार्ययोजनाएं बनाने का निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल्वे के बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर रोड स्थित इंदिरा नगर के समीप रेल्वे की भूमि पर बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। शहर के विकास में एक और नया आयाम जुड गया है, जो शहरवासियों के लिए अनुपम भेंट होगी। इस अवसर पर जन-समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार सड़कों के विकास के साथ-साथ रेल्वे का भी विकास और विस्तार कर रही है। केन्द्र सरकार ने रेल्वे के विकास में 13 हजार 672 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

इसरो का सेंटर मध्यप्रदेश में भी खुले इस संबंध में प्रयास किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय एवं मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में वैज्ञानिक युवा संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसरो का एक सेंटर प्रदेश में भी खुले इस संबंध में प्रयास किए जायेंगे। 

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री रामजनार्दन मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में  मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अंकपात स्थित अतिप्रचीन श्री रामजनार्दन मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 14 जनवरी से मंदिरों की स्वच्छता के आव्हान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री राम जनार्दन मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान कर शुभारंभ कर श्रमदान किया। 

मकर संक्रांति पर राहगिरी आनंदोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. माहन यादव ने आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पवन पर्व पर हर्षोल्लास के साथ राहगीरी आनन्दोत्सव का शुभारंभ किया। आनन्दोत्सव में बचपन से पचपन और आनंदमयी उम्र के उत्सवधर्मी, भारतीय संकृति से जुड़े प्राचीन खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभागियों का उत्सावहर्धन किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !