BHOPAL NEWS - अयोध्या नगर में शराब ठेकेदार की दादागिरी का वीडियो वायरल

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के अयोध्या नगर में शराब ठेकेदार की दादागिरी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पुलिस वैन के सामने, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में, मारपीट होते हुए दिखाई दे रही है। 

बकाया वेतन मांगने आए कर्मचारी को वाइन शॉप के मालिक ने पीट दिया

भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री भीम सिंह ने यह वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया है कि, अयोध्या नगर भोपाल वाइन शॉप के मालिक मनोज सोनी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पूर्व मैनेजर की पुलिस के सामने की पिटाई की। मंगलवार रात 8 बजे पूर्व मैनेजर शैलेश सिंह अपनी 6 महीने की बकाया तनख़्वाह मांगने गया था। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री उत्तम सिंह रावत ने लिखा है कि पुलिस विभाग में इनके लिफाफे जाते हैं, इसलिए पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!