MPPSC NEWS - सहायक कुल सचिव भर्ती इंटरव्यू स्थगित - Rojgar Samachar MP

Updesh Awasthee
Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा सहायक कुल सचिव उच्च शिक्षा विभाग, रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आयोजित साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति दिनांक 29 नवंबर 2023 को जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एमपीपीएससी के कैंडिडेट्स की ओर से तारीख में बदलाव को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा समर्थन दिया गया था।

एमपीपीएससी इंदौर द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 11164/46/2023/चयन, इंदौर दिनांक 21.11.2023 द्वारा आयोग की बेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर "सहायक कुलसचिव" (उच्च शिक्षा विभाग) पद के साक्षात्कार आयोजन संबंधी सूचना जारी की गई हैं। विज्ञप्ति में लेख किया गया है कि उक्त पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 16.12.2023 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए हैं, साक्षात्कार हेतु योग्य आवेदकों को साक्षात्कार पत्र आयोग की बेबसाइट से दिनांक 06.12.2023 से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

आदेशानुसार साक्षात्कार हेतु योग्य आवेदकों को सूचित किया जाता है कि "सहायक कुलसचिव" (उच्च शिक्षा विभाग) पद के साक्षात्कार जो दिनांक 16.12.2023 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए हैं, उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। उक्त पद के साक्षात्कार की नवीन तिथि से आवेदकों को यथाशीघ्र अवगत कराया जाएगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!