MP ELECTION BHOPAL NEWS - उत्तर में हॉकी लेकर आए आमिर अकील बोले, आलोक शर्मा से लडूंगा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा में उत्तराधिकार की लड़ाई तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार आतिफ अकील के चाचा हॉकी लेकर मैदान में उतर आए हैं। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आलोक शर्मा से मेरी सीधी लड़ाई होगी। "हॉकी" आमिर अकील का चुनाव चिन्ह है।

भोपाल की विधानसभा उत्तर में उत्तराधिकार की जंग कांग्रेस कमजोर 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा में उत्तराधिकार की जंग के कारण कांग्रेस कमजोर हो गई है। कांग्रेस पार्टी में यह विधानसभा सीट आरिफ अकील के नाम दर्ज थी। बीमारी के कारण उन्होंने अपने बेटे आतिफ अकील को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने आतिफ अकील को अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। विधायक आरिफ अकील के भाई आमिर अकील इस बात से नाराज हो गए। उनका कहना है की राजनीति में पुत्र, पिता का उत्तराधिकारी नहीं होता बल्कि जो कंधे से कंधा मिलाकर साथ काम करता है, वह उत्तराधिकारी होता है। 

भोपाल में मुस्लिम समुदाय का नेता कौन, चुनाव बाद तय हो पाएगा

आमिर अकील का कहना है कि उन्होंने पिछले 30 साल तक अपने भाई आरिफ अकील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। विधायक आरिफ अकील स्वयं उन्हें (आमिर अकील को) अपना उत्तराधिकारी बताया करते थे परंतु अंतिम समय में अचानक उन्होंने अपने उसे बेटे को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया जिसने जीवन में एक भी चुनाव नहीं लड़ा। आमिर अकील इस विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनका चुनाव चिन्ह हॉकी है। वापसी की अंतिम दिन 2 नवंबर को आमिर अकील रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे और अपना चुनाव चिन्ह हॉकी लेकर वापस लौट के बाद बोले कि इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा से है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी इस चुनाव भी मुकाबले में नहीं है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!