मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना- 1500 रुपए वाली घोषणा के लिए तैयारी शुरू - MP NEWS

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की 2.62 करोड़ महिला मतदाताओं में से 1.25 करोड़ महिलाओं का वोट प्राप्त करने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को 1500 मिलेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान जल्द ही इसकी घोषणा करने वाले हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 

मध्य प्रदेश में महिलाओं पर इतना ज्यादा फोकस क्यों

  • भारत देश में आम आदमी पार्टी ने इसकी शुरुआत की और माना जाता है कि इसी के आधार पर दिल्ली में दूसरी बार एवं पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। 
  • आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में भी ऐसी घोषणा कर सकती थी, उसे रोकना जरूरी था। 
  • कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी जाति वर्ग की महिलाओं के लिए को नारी सम्मान योजना की घोषणा कर दी गई थी। 
  • और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, 2018 में मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 49.6% थी जो 2 अक्टूबर 2023 को बढ़कर 50.2% हो गई है। 
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2018 के चुनाव में जातिवाद की राजनीति की थी, और सत्ता से बाहर हो गए थे। 

क्या लाडली बहना योजना, चुनाव जिताऊ स्कीम साबित होगी

महिलाएं क्या फैसला करेंगी यह तो वक्त ही बताया परंतु एक बात स्पष्ट रूप से कहीं जा सकती है कि राजनीति के मामले में मध्य प्रदेश में वह सारे फार्मूले फेल हो जाते हैं जो किसी अन्य राज्य में सरकार के बनने और बिगड़ने का कारण होते हैं। उत्तर प्रदे,श महाराष्ट्र और राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश अपनी सीमाएं साझा करता है, लेकिन जातिवाद की राजनीति मध्य प्रदेश में नहीं चलती। धर्म, पंथ और संप्रदाय के नाम पर यहां कार्यक्रम सफल होते हैं परंतु वोट नहीं मिलते। महिला और पुरुष का मामला पहली बार सामने आया है। देखते हैं मध्य प्रदेश की जनता इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। 

यह देखना भी रोचक होगा कि, वह 1.37 करोड़ महिलाएं किस प्रकार की प्रतिक्रिया देती है जिन्हें शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना नहीं माना। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!