2018 के चुनाव से शुरू हुई महिला शिक्षक और आरक्षक की लव स्टोरी, FIR में दर्ज - BHOPAL NEWS

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 से शुरू हुई एक महिला शिक्षक और पुलिस आरक्षक की लव स्टोरी 5 साल भी नहीं चल पाई। आरक्षक ने अपनी गर्लफ्रेंड के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया है। महिला शिक्षक ने अपने बॉयफ्रेंड पुलिस आरक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर दिया। आरोपी पुलिस आरक्षक राजधानी भोपाल के एसीपी शाहजहांनाबाद कार्यालय में पदस्थ है।

महिला शिक्षक के पति भी शासकीय शिक्षक हैं

बजरिया थाने के प्रभारी केडी सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय शादीशुदा महिला शिक्षक निशातपुरा इलाके में रहती है तथा महिला टीचर है। उसके पति भी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। करीब चार साल पहले चुनाव की ड्यूटी के दौरान महिला शिक्षक, पुलिस आरक्षक नीलेश व्यास के संपर्क में आ गई। नीलेश भी शादीशुदा है तथा उसके भी बच्चे हैं। दोनों के बीच की जान-पहचान जल्द ही दोस्ती में बदल गई। महिला शिक्षक का दावा है कि पुलिस आरक्षक नीलेश व्यास ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों के फिजिकल रिलेशन बन गए। 4 साल तक दोनों फिजिकल रिलेशनशिप में रहे। अब पुलिस कांस्टेबल निलेश व्यास ने शादी करने से मना कर दिया है।

पुलिस थाना बजरिया में महिला शिक्षक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। इस दौरान आरोपी पुलिस कांस्टेबल नीलेश व्यास ने भोपाल के एक पत्रकार को बयान दिया है। बताया है कि, महिला शिक्षक 2 साल पहले भी शिकायत कर चुकी थी। शपथ पत्र देकर अपनी शिकायत वापस ले ली थी। पुलिस कांस्टेबल निलेश व्यास ने बताया कि, उसने महिला शिक्षक के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!