MP NEWS- कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ पर भारत की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट श्री कमलनाथ पर भारत की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप लगा है। भाजपा के नेताओं द्वारा कुछ दस्तावेज सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने इस मामले में कमलनाथ से जवाब मांगा है। यह मामला सुबह से सुर्खियों में हैं परंतु शाम तक कमलनाथ की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। 

इंदिरा गांधी के आपातकाल के समय भारत के गोपनीय दस्तावेज लीक हुए थे?

वायरल दस्तावेज के साथ दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ ने सन 1976 में भारत की परमाणु डील से संबंधित महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी अमेरिका को दी थी। विकिपीडिया के अनुसार कमलनाथ का जन्म 18 समर 1946 को कानपुर में हुआ था। सन 1976 में उनकी आयु 30 वर्ष थी। भारत में आपातकाल से संबंधित कई किताबों और कहानियों में बताया गया है कि उन दिनों कमलनाथ, प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पुत्र एवं भारत के सबसे बड़े पावर सेंटर स्वर्गीय श्री संजय गांधी के काफी नजदीकी थे और उल्लेख करना अनिवार्य है कि, 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। बड़ा प्रश्न उपस्थित होता है कि क्या भारत में आपातकाल के समय राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक किए गए थे। 

कमलनाथ चुप क्यों हैं 

यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि, मध्य प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल सुबह से बार-बार दोहराया जा रहा है परंतु हर छोटे प्रश्न पर तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले कमलनाथ इस मामले में सुबह से शाम तक चुप हैं। उन्होंने अपने प्रिय पत्रकारों को बुलाकर भी कोई बयान जारी नहीं किया है। यहां तक कि, अकेले कमरे में रिकॉर्ड करके कोई वीडियो भी जारी नहीं किया है। 

भाजपा को माफी मांगना चाहिए: दिग्विजय सिंह 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी में दूसरे सबसे बड़े नेता श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह जानकारी सरासर झूठ है। भाजपा को कुछ नहीं मिला दो वह झूठ फैला रही है। इसके लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।

नरेंद्र सलूजा और पंकज चतुर्वेदी ने वायरल किया दस्तावेज

विकीलीक्स के रिपोर्ट के मुताबिक न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर कमलनाथ ने अमेरिका को 1976 में अहम जानकारी दी थी। विकीलीक्स के पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ US डिप्लोमेसी के डॉक्यूमेंट को बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और पंकज चतुर्वेदी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है। बीजेपी ने कमलनाथ पर परमाणु परीक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप लगाया है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!