BHOPAL NEWS- महिला शिक्षक को क्लास रूम में घुसकर चाकू मारा, छात्राओं के सामने हुई वारदात

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करौंद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की एक महिला शिक्षक को 3 लड़कों ने क्लास रूम में घुसकर चाकू मार दिया। घटना के समय क्लासरूम में कक्षा आठ की छात्राएं मौजूद थी। 

क्लासरूम में घुस आए, रोका तो चाकू मार दिया

महिला शिक्षक सरिता बचले ने निशातपुरा पुलिस थाने में तीन लड़के अमन, मोहसिन और उनका दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में महिला शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 3:45 बजे जब वह कक्षा आठ की छात्राओं को क्लासरूम में पढ़ा रही थी तभी यह तीनों लड़के क्लास रूम के अंदर आकर खड़े हो गए। जब उन्हें कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा तो उन्होंने उपद्रव करना शुरू कर दिया। अभद्र व्यवहार करने लगे। एक लड़के ने चाकू निकाल कर हमला किया। 

महिला शिक्षक ने हाथ से उसे रोका। महिला शिक्षक के हाथ में चाकू घुस गया। क्लास रूम में चीख-पुकार शुरू गई। यह देखकर तीनों लड़के भाग गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक कांति बाथम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, यह पता नहीं चल पाया है कि तीन लड़के क्लास रूम में क्यों आए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!