MP NEWS- शिवपुरी में शतचंडी यज्ञ भंग करने वाले फारेस्ट अधिकारियों के खिलाफ हाईवे जाम

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में तनाव की स्थिति बन गई है। 1000 साल प्राचीन बलारपुर वाली माता के भक्त आक्रोशित हैं। उन्होंने झांसी कोटा हाईवे जाम कर दिया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इससे पहले फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बलारपुर वाली माता पर हो रहे शतचंडी यज्ञ को बंद कर दिया था। महंत को लाठियों से बेरहमी से पीटा था। भाजपा विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी ने इस घटना का वीडियो वायरल करते हुए विरोध किया है। 

फारेस्ट डिपार्टमेंट ने शतचंडी यज्ञ कर रहे महंत को लाठियों से पीटा था

ताजा घटनाक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने शतचंडी यज्ञ का आयोजन करें लाडपुर वाली माता मंदिर के महंत को लाठियों से पीटकर यज्ञ को भंग कर दिया है। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी शामिल है। जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। आम नागरिक और भक्त भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल है। सभी की मांगे के मंदिर का रास्ता खोला जाए और महेंद्र पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए। मामला काफी संवेदनशील होता चला जा रहा है। 

वन विभाग में 2 महीने से मंदिर का रास्ता बंद कर रखा है

सन 1956 में गठित हुए मध्यप्रदेश का वन विभाग 1000 साल प्राचीन मंदिर को अपनी संपत्ति बताता है। मंदिर तक जाने के लिए रास्ता बंद कर देता है। पिछले 2 महीने से वन विभाग में मंदिर का रास्ता बंद कर रखा है। कई बार मंदिर तक जाने के लिए भक्तों से टैक्स वसूला जाता है। यहां याद दिलाना जरूरी है कि मुगल काल में भी धार्मिक यात्रा पर जाने वाले हिंदुओं से जजिया कर लिया जाता था। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !