AKSHAYA TRITIYA 2023- अक्षय तृतीया की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं महत्व

AKSHAYA TRITIYA 2023-
वैशाख मास की तृतीया तिथि का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। इस दिन को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी। यह तिथि बहुत ही पवित्र मानी जाती है। यह तिथि सभी पापों का नाश करने वाली और सुखों को प्रदान करने वाली मानी गई है। इस दिन लोग सोने चांदी और अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु, परशुराम और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
 

AKSHAYA TRITIYA 2023 KA  PUJA MUHURT

अक्षय तृतीया 2023 22 अप्रैल, शनिवार
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2023 07:49 AM से 12:37 PM
अक्षय तृतीया 2023 सोने की खरीदारी का मुहूर्त (22 अप्रैल 2023) 07:49 AM से पूरे दिन
अक्षय तृतीया 2023 पर सोना खरीदने का समय (23 अप्रैल 2023) 06:16 AM से 07:47 AM
अक्षय तृतीया 2023 प्रारम्भ 22 अप्रैल 2023 को 07:49 AM बजे
अक्षय तृतीया 2023 समाप्त 23 अप्रैल 2023 को 07:47 AM बजे

AKSHAYA TRITIYA KA IMPORTANCE- अक्षय तृतीया का महत्व 

जानकारों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस दिन दान पुण्य करने से अक्षय फल (कभी न समाप्त होने वाला) की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग सोने चांदी से बनी चीजों की विशेषतौर पर खरीददारी करते हैं मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज में हमेशा बढ़ोत्तरी होती है और सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन-धान्य आता है। भगवान परशुराम ने भी इसी दिन जन्म लिया था इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है।

AKSHAYA TRITIYA 2023 KI POOJA VIDHI- अक्षय तृतीया पूजा विधि

इस दिन महिलाएं अपने परिवार की समृद्धि के लिए व्रत करती हैं।
इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। यदि नदी पर नहीं जा सकते तो घर पर ही स्नान करें।
इसके बाद मां लक्ष्मी और नारायण की प्रतिमा पर अक्षत अर्पित करें।
भगवान के सामने धूप दीप प्रज्वलित करें और चंदन, श्वेत कमल के पुष्प या श्वेत गुलाब आदि से पूजन करें।
इसके बाद अपने घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

2023 में अक्षय तृतीया कब है?
अक्षय तृतीया पर किसकी पूजा की जाती है?
अक्षय तृतीया को कैसे पूजा करें?
अक्षय तृतीया पर क्या ना करें

2023 mein akshay trteeya kab hai? akshay trteeya par kisakee pooja kee jaatee hai? akshay trteeya ko kaise pooja karen? akshay trteeya par kya na karen


✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !