MP NEWS- दोगलापन देखो- सिर्फ मध्य प्रदेश के शोरूम पर महिला दिवस का डिस्काउंट नहीं

इंदौर। सोनी टीवी पर आने वाले एक कार्यक्रम में 'दोगलापन' शब्द का उपयोग किया जाता था। कई लोग समझ नहीं पाते थे कि, एक्जेक्टली दोगलापन का मतलब क्या होता है, इस समाचार समाचार से समझ में आ जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के मृगनयनी शोरूम पर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर, केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को डिस्काउंट नहीं दिया गया। बाकी पूरे देश की महिलाओं को दिया गया। 

प्रदेश के बाहर संचालित मृगनयनी शो-रूम पर 35 प्रतिशत तक की छूट 

आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संत रविदास हस्तशिल्प एवं विकास निगम श्रीमती अनुमा श्रीवास्तव की ओर से सहायक जनसंपर्क अधिकारी इंदौर श्री महिपाल अजय ने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम के शो-रूम मृगनयनी पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पेशल डिस्काउंट कैंपेन शुरू किया गया है। यह डिस्काउंट दिनांक 5 मार्च से 11 मार्च तक दिया जाएगा। श्री महिपाल अजय के अनुसार आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संत रविदास हस्तशिल्प एवं विकास निगम श्रीमती अनुमा श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि प्रदेश के बाहर संचालित मृगनयनी शो-रूम पर भारतीय परिधानों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। महिला दिवस पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी।

भोपाल समाचार डॉट कॉम द्वारा श्री महिपाल अजय से पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश की महिलाओं को यह डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई लेकिन जो जानकारी सार्वजनिक की गई है उसके अनुसार मध्यप्रदेश में संचालित मृगनयनी शोरूम में कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जाएगा। कितनी अजीब बात है, मध्य प्रदेश की जनता के टैक्स से संचालित होने वाली सरकार के शोरूम पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं है जबकि भारत के शेष सभी राज्यों की महिलाओं के लिए डिस्काउंट ऑफर ओपन किया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !