CHAITRA NAVRATRI 2023- अष्टमी और नवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Navratri 2023-
नवरात्रि का पर्व 22 मार्च 2023 से शुरू हुआ था। इस मौके पर माता के सभी मंदिरों में भक्‍तों की भारी भींड़ देखने को मिली। नवरात्रि का आखिरी दिन राम नवमी की पूजा के साथ 30 मार्च 2023 को समाप्‍त होगा। 29 मार्च 2023 को नवरात्रि का आखिरी व्रत किया जाएगा। जिसमें भक्‍तजन मां के नौ स्‍वरूपों की पूजा करते हैं और आखिरी दिन कन्‍याओं की पूजा (Kanya pujan) कर के व्रत का उद्यापन करते हैं। नवरात्र में बिना कन्‍या पूजा के व्रत अधूरा माना जाता है। कन्‍या पूजा अष्‍टमी या फ‍िर नवमी के दिन की जाती है। यही नहीं इस दिन भक्‍तजन भंडारे का भी आयोजन करते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2023 अष्टमी और नवमी का शुभ मुहूर्त- ASHTAMI OR NAVAMI SHUBH MUHURAT


चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 28 मार्च 2023 शाम 7:02 से शुरू होगी और इसका समापन 29 मार्च 2023 रात 9:07 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार दुर्गा अष्टमी का व्रत 29 मार्च 2023 को रखा जा सकता है। नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 9:07 से शुरू होगी और इसका समापन 30 मार्च 2023 को रात 11:30 पर होगा। 

अष्टमी के दिन शोभन योग और रवि योग का संयोग बन रहा है।

शोभन योग – 28 मार्च, रात 11:36 – 29 मार्च, प्रात: 12:13
रवि योग – 29 मार्च, रात 08:07 – 30 मार्च, सुबह 06:14

नवमी के दिन 4 शुभ योग का संयोग बन रहा है

गुरु पुष्य योग – 30 मार्च 2023, 10:59 – 31 मार्च 2023, सुबह 06:13
अमृत सिद्धि योग – 30 मार्च 2023, 10:59 – 31 मार्च 2023, सुबह 06:13
सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन
रवि योग – पूरे दिन.

दुर्गा अष्टमी पूजा विधि- CHAITRA NAVRATRI 2023 DURGA ASHTAMI POOJA VIDHI

महा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
फिर देवी दुर्गा की प्रतिमा को अच्छे वस्त्रों से सुसज्जित करें।
फिर उनकी प्रतिमा के सामने लाल पुष्प अर्पित करें।
फिर कपूर, दीया, धूपबत्ती प्रज्वलित कर के आरती के साथ माता दुर्गा की पूजा करें।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और दुर्गा के मंत्रोच्चार करें।
मां को मिष्ठान्न अर्पित कर उनके नामों का उच्चारण करें।
दुर्गा जी को पंचामृत अर्पित करें। इसके साथ उन्‍हें पांच फल, किशमिश, सुपारी, पान, लौंग, इलायची आदि अर्पित करें।
अंत में घी के दिये से मां की आरती करें।
घर में नौ कन्‍याओं को पूरी और हलवे के प्रसाद का भोग लगाएं। और फिर उनका पैर छू कर आशीर्वाद लें।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !