BHOPAL NEWS- मध्य प्रदेश मंत्रालय में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित मध्य प्रदेश मंत्रालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची एवं एक अधिकारी को ट्रांसफर के बाद एक तरफा रिलीव कर दिया गया है। 

MPSAS TRANSFER LIST

  • श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय 2002- पूल से उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय। 
  • श्री राजकुमार खत्री 2008- पूल क्लब से उप सचिव गृह विभाग मंत्रालय। 
  • श्री बृजेश सक्सेना 2011- उप सचिव कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से कार्य मुक्त कर दिया गया है क्योंकि 14 फरवरी को इनका ट्रांसफर सीहोर में अपर कलेक्टर के पद पर हो गया था। 

मंत्रालय की गॉसिप- राप्रसे अधिकारी ने लाडली बहना योजना का ड्राफ्ट लीक किया 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना, लाडली बहना योजना का ड्राफ्ट कैबिनेट में प्रस्तुत होने से पहले ही लीक हो गया। इस बात को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान काफी नाराज हो गए। छानबीन करने पर पता चला कि राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी द्वारा योजना का ड्राफ्ट लीक किया गया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल उसे मंत्रालय से बाहर करने के आदेश दे दिए, इत्तेफाक से एक पुराना ट्रांसफर आर्डर पेंडिंग पड़ा हुआ था। सीएम का इशारा होते ही अधिकारी को रिलीव कर दिया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !