BHOPAL में सीहोर की कॉलेज स्टूडेंट का रेप, इंस्टाग्राम पर इंप्रेस किया था - NEWS TODAY

Bhopal Sehore real love story news

भोपाल
। सीहोर से भोपाल BSc की पढ़ाई करने आई एक लड़की अपना खाली टाइम इंस्टाग्राम पर बिताती थी। यहीं पर एक लड़के ने उसे इंप्रेस किया, शादी के लिए प्रपोज किया और फिजिकल रिलेशन बना लिए। कुछ समय बाद इस लव स्टोरी में ब्रेकअप हो गया। लड़की ने मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। 

इंस्टाग्राम पर इंप्रेस किया और लव स्टोरी शुरू हो गई

इस मामले की इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर सब इंस्पेक्टर योगिता जैन के मुताबिक, मूलत: सीहोर निवासी 21 वर्षीय युवती भोपाल से BSc की पढ़ाई कर रही है। वह अशोका गार्डन इलाके में किराए का रूम लेकर रहती है। करीब दो साल पहले उसकी इंस्ट्राग्राम से चेतन शर्मा नाम की बनी ID से दोस्ती हुई थी। चेतन ने खुद को बिजनेसमैन बताया था। दोनों की फोन पर बात होने लगी। बाद में लव स्टोरी शुरू हो गई। 

लड़के का घर परिवार नहीं पता और फिजिकल रिलेशन बन गए

20 अक्टूबर को आरोपी लील होटल अशोका गार्डन इलाके में ठहरा था। वह छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। यहां शादी करने का वादा किया और फिर दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। लड़की का कहना है कि उसने फिजिकल रिलेशन से मना किया था परंतु शादी का वादा के कारण उसने शिकायत नहीं की। इसके बाद कई बाद दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बनी। कुछ समय बाद लड़के ने ब्रेकअप कर लिया।

ब्रेकअप हो जाने के बाद प्यार में धोखे से नाराज लड़की ने मामला दर्ज करा दिया है लेकिन उसे ही अब तक यह नहीं पता कि लड़के का असली नाम क्या है। वह कहां का रहने वाला है। उसके परिवार में कौन-कौन है। पुलिस फोन नंबर के आधार पर लड़के की तलाश कर रही है। 

Moral of the story

इस घटना से यह सीखने को मिलता है कि किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना जरूरी है। KYC केवल बैंक खातों के लिए नहीं की जाती बल्कि व्यक्तिगत संबंधों में भी की जानी चाहिए और यदि मामला दोस्ती से आगे बढ़ रहा है तो उसके परिवार के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !