Aquarium को हिंदी में क्या कहते हैं- Amazing facts about Hindi language

Fish Aquarium तो आपने भी देखा होगा। क्या आप बता सकते हैं कि Aquarium कुल कितने प्रकार के होते हैं और Aquarium को हिंदी में क्या कहते हैं। आइए पता लगाते हैं:- 

क्या एक्वेरियम को हिंदी में जलजीवशाला या कृत्रिमजलाशय कहना चाहिए

हिंदी भाषा के बहुत सारे विद्वान, हिंदी को अपने ही तरीके से उपयोग करते हैं और उनका विश्वास होता है कि उनका अनुसंधान ही सही है। जैसे- महिला अध्यापक को अध्यापिका शब्द से पुकारा जाता है जबकि पदनाम स्त्रीलिंग या पुल्लिंग नहीं होता। कुछ लोग तो महिला विधायक को विधायिका कहकर पुकारते हैं जबकि विधायिका का मतलब होता है संसद जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन शामिल होते हैं। ऐसे ही विद्वान लोग एक्वेरियम को जलजीवशाला या कृत्रिमजलाशय कह कर पुकारते हैं। आइए इसे वेरीफाई करने की कोशिश करते हैं। 

गूगल ट्रांसलेट के अनुसार Aquarium को हिंदी में मछली घर कहते हैं लेकिन इसी गूगल ट्रांसलेट के अनुसार मछली घर को इंग्लिश में Fish house कहते हैं। इंग्लिश हिंदी डिक्शनरी शब्दकोश के अनुसार Aquarium को हिंदी में मछलीघर, जलजीवालय, मछलीशाला, जल जीवशाला, जल-क़ुंड एवं जलजीवशाला कहा जाता है। यह भी कन्फ्यूजिंग हो गया। इसके अलावा कोई लीगल सोर्स इंटरनेट पर नहीं मिला जो Aquarium का हिंदी बताता हो। 

Aquarium के लिए सही हिंदी शब्द क्या है

अपने उत्तर पर पहुंचने से पहले यह समझना जरूरी है कि हिंदी मूल भाषा नहीं है बल्कि संस्कृत और भारतवर्ष की धरती पर आए तमाम मेहमानों की भाषा के शब्दों का मिक्सचर है। इस भाषा का नाम 'हिंदी' एक फारसी ही शब्द है। अब अपने प्रश्न के उत्तर पर आते हैं। Aquarium को हिंदी में एक्वेरियम ही कहते हैं। ऊपर जितने भी विकल्प दिए गए हैं वह सब काल्पनिक हैं। दरअसल, भारतवर्ष में मछलियां, कछुआ, जलीय जीव जंतु और जलीय वनस्पति को कैद करने की परंपरा ही नहीं थी। भारत के इतिहास में कहीं कोई Aquarium नहीं मिलता। राजा भरत से लेकर महाराणा प्रताप तक सब ने तालाब बनाए। Aquarium किसी के महल में नहीं था। इसलिए हिंदी भाषा में Aquarium के लिए कोई नाम भी नहीं है। 

मछलियों को कैद करने वाले पात्र को बनाने वाले लोगों ने इसे Aquarium नाम दिया इसलिए हम हिंदी में इसे एक्वेरियम ही पुकारते हैं। यह ठीक वैसे ही है जैसे भारत में धर्म की शिक्षा देने वाले को गुरु कहते हैं और अंग्रेजी में भी हिंदू और बौद्ध धर्मगुरु को GURU ही कहते हैं, Spiritual Teacher नहीं कहते। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !