भोपाल में अतिथि शिक्षकों की राज्य स्तरीय बैठक, आगामी रणनीति बनाएंगे- MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
अतिथि शिक्षक सुनील सिंह परिहार और केसी पवार के नेतृत्व में एक फरवरी को भोपाल के नीलम पार्क में बैठकर बनाएंगे आगामी रणनीति बनाएंगे। जिसमें सभी जिला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश संगठन की ओर से जारी किए गए हैं। सभी के सुझावों के आधार पर जिला स्तरीय और भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा की जायेगी। एक फरवरी को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जायेगी।

मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक शिवराज सरकार से नाराज

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नवीन शर्मा और पी डी खैरवार ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने हमें आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी और कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र शर्मा जी अन्य राज्यों की भांति नीति बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी को भेज चुके हैं। यदि उसी प्रस्ताव को पास कर दिया जाय और मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार मानदेय में वृद्धि कर दी जाय तो अतिथि शिक्षकों को राहत मिल सकती है।

आगामी शिक्षक भर्ती में आरक्षण के स्थान पर बोनस अंक देना चाहिए। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों आगामी शिक्षक भर्ती में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पास माना जाय। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार से कई बार आवेदन निवेदन कर चुके हैं। पर सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!