GWALIOR NEWS- लिव-इन पार्टनर नहीं मिला तो गर्लफ्रेंड ने उसके पेरेंट्स को लहूलुहान कर दिया

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आज एक लिव-इन पार्टनर ने अपने बॉयफ्रेंड के माता-पिता की हत्या का प्रयास किया। लिव-इन पार्टनर के लापता होते ही महिला ने उसके घर पहुंचकर उसके मां और पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लड़के के पिता और मां चाकू लगने से घायल हो गए। 

उनका कहना है कि बेटे की गर्लफ्रेंड के सिर पर खून सवार था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुरानी छावनी के मऊ जमार की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादीशुदा है। उसके लिव इन पार्टनर की तलाश की जा रही है।

शहर के पुरानी छावनी स्थित मऊ जमार में रहने वाले रामलखन बाथम का हजीरा चार शहर का नाका पर रहने वाली सोनम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोनम पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी वह रामलखन के साथ लिव-इन रिलेशन में थी। कुछ समय पहले दोनों भागे भी थे, लेकिन उस समय पुलिस ने बरामद कर दोनों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया था। 

दो दिन पहले रामलखन बिना किसी को बताए लापता हो गया। सोनम को लगा कि वह उसे धोखा देकर भाग गया। इसके पीछे रामलखन के माता-पिता का ही हाथ है। वह तैश में आकर शुक्रवार रात को चाकू लेकर रामलखन के घर पहुंची। गुड्‌डी बाथम के दरवाजा खोलते ही चाकू से हमला कर दिया। गुड्‌डी के गले पर चाकू लगा है। पत्नी पर हमला होते देख पति राकेश बाथम बचाने आया, तो बेटे की गर्लफ्रेंड ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान करने के बाद आरोपी वहीं खड़ रही।

पति-पत्नी चाकू लगने के बाद घायल पड़े थे। युवती चाकू लेकर रामलखन के बारे में पूछे जा रही थी। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। घायल दंपती को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। गले पर चाकू लगने से महिला की हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में महिला का लिव-इन पार्टनर रामलखन अभी भी लापता है। उसका कुछ पता नहीं चला है। उसे भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं उसके साथ तो कुछ गलत नहीं हो गया है। घायल राकेश बाथम ने बताया कि सोनम को लगता है कि हमने अपने बेटे को लापता किया है। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !