MP NEWS- छतरपुर से दिल्ली बस का एक्सीडेंट, 1 की मौत 24 घायल, आगरा-नोएडा रोड पर हुआ हादसा

भोपाल
। छतरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक बस का आगरा से नोएडा एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 24 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस में कुल 60 यात्री थे। शेष यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया गया। 

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से बताया गया कि, थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच सड़क दुर्घटना में 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना है। 

अभिषेक वर्मा, DCP, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि, बस मध्य प्रदेश के छतरपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !