Indian Oll Apprentice vacancy- कई राज्यों में 1780 रिक्त पदों पर भर्ती- Rojgar Samachar

नई दिल्ली।
भारत सरकार की कंपनी Indian Oll विपणन प्रभाग द्वारा अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिस की नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी की गई है। भारत के कई राज्यों में कुल 1780 अप्रेंटिस की नियुक्ति की जानी है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 3 जनवरी 2023 घोषित की गई है।

इंडियन ऑयल मार्केटिंग डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्रीय शासित प्रदेश (तमिलनाडु एवं पुदुच्चेरी, कर्नाटक, केरल, आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव केंद्रीय शासित प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, सिक्किम, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ केन्द्रशासित प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जेएंडके केन्द्रशासित प्रदेश, लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड) में अपने स्थानों पर 1780 अप्रेंटिस तकनीशियन, ग्रेजुएट एवं ट्रेड अप्रेंटिस (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) की नियुक्ति की जाएगी। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 14 दिसंबर 2022 से प्रारंभ हो गई है एवं ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट तीन जनवरी 2023 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !