BHOPAL NEWS- कलेक्टर ने 18 कर्मचारियों को सस्पेंड किया, वोटर लिस्ट का मामला

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने 18 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी को वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर बनाया गया था।  

कारण बताओ नोटिस के बाद भी 18 कर्मचारी नहीं सुधरे थे

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वोटर आईडी आधार से लिंक एवं अन्य कार्य बीएलओ द्वारा विगत माह से जारी है भोपाल जिले में 2 हजार से अधिक बीएलओ निर्वाचन कार्य में संलग्न हैं जिसमें से कुछ बीएलओ द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण इन्हें शौकाज नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति के कारण सख्त कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने 18 बीएलओ को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

भोपाल में सस्पेंड बीएलओ की लिस्ट

  • एलएन त्रिवेदी, सहायक ग्रेड-3, संचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, 
  • अनिल मेराल सहायक ग्रेड-3 
  • रंजन कुमार सक्सेना, सहायक ग्रेड-3, परियोजना संचालक लोनिविपीआईयू निर्माण भवन, 
  • शैलेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड -3 संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, 
  • विरेन्द्र कुमार खेर सहायक ग्रेड-3 अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक क्षतिपूर्ति वन्नीकरण एवं जलग्रहण क्षेत्र उपचार वृत्त, 
  • विपिन ठाकुर अनरेक्षक, परियोजना संचालक लोनिविपीआईयू निर्माण भवन, 
  • स्वदेश कुमार प्रजापति सहायक ग्रेड-3 संचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, 
  • प्रभाशंकर मिश्रा स्थाई कर्मी कार्यालय वन मण्डल अधिकारी खेल परिसर 74 बंगले, 
  • शंकुन्तला राठौर सहायक ग्रेड-3, 
  • दिलवर सिंह, सहायक ग्रेड-3, 
  • नीरज त्यागी, सहायक ग्रेड-3, संचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय 
  • नाथू राम प्रजापति सहायक ग्रेड-3, सरदार बल्लभ भाई पोलोटेक्निक कालेज, 
  • सागर गोयल सहायक ग्रेड-3, केन्द्रीय भू-जल बोर्ड, 
  • सौरभ रघुवंशी सहायक ग्रेड-3, राज्य पशु पालन प्रशिक्षण संस्थान कुक्कुट भवन माता मंदिर, 
  • भैरवेश गौर सहायक ग्रेड-3, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विंध्याचल, 
  • कलीम मेहर अंसारी सहायक ग्रेड-3, अधीक्षण यंत्री पीएचई कोलार रोड, 
  • बीरेन्द्र कोरे, कलाकार, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण भोपाल संभाग भोपाल 
  • रंजना पाटिल, कलाकार, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण भोपाल संभाग भोपाल 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!