MP TRIBAL ने शिक्षकों की नियुक्ति आदेश पर दावे आपत्ति आमंत्रित किए - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश ट्राइबल डिपार्टमेंट ने हाल ही में नियुक्त किए गए शिक्षकों की नियुक्ति आदेश पर दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। अभ्यर्थियों को कहा है कि वह लास्ट डेट से पहले अपने अभ्यावेदन प्रस्तुत करें अन्यथा विचार नहीं किया जाएगा। 

जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षकों के दिनांक 7.11.2022 को विषय वार नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। उक्त जारी नियुक्ति आदेश के संबंध मे किसी अभ्यर्थी को कोई आपति हो तो वह अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। 

अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की लास्ट डेट 18 नवंबर 2022 घोषित की गई है। अभ्यर्थी लास्ट डेट तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य सतपुडा भवन द्वितीय मंजिल भोपाल मे प्रस्तुत कर सकते है। उक्त दिनांक के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार नही किया जावेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!