MP NEWS- 4 नवंबर को सरकारी छुट्टी है या ऐच्छिक अवकाश, स्पष्टीकरण पढ़िए

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर के अनुसार दिनांक 4 नवंबर 2022 को सरकारी छुट्टी यानी सामान्य शासकीय अवकाश है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में कन्फ्यूजन की स्थिति है। अवकाश के मामले में शासकीय कर्मचारी केवल सरकारी कैलेंडर पर ही विश्वास करते हैं। 

इस मामले में शासन की ओर से आम जनता एवं कर्मचारियों के लिए कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई है परंतु दिनांक 2 नवंबर 2022 को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राजस्व विभाग मंत्रालय के उप सचिव को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें बताया गया है कि शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जो डिजिटल कैलेंडर उपलब्ध है उसमें दिनांक 4 नवंबर 2022 को सामान्य अवकाश दर्शाया गया है। जबकि शासकीय अधिसूचना में दिनांक 4 नवंबर 2022 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। 

श्री मेहताब सिंह उप सचिव सामान्य प्रशासन ने राजस्व विभाग के उप सचिव से दिनांक 2 नवंबर 2022 को अनुरोध किया है कि दिनांक 16 नवंबर 2021 की अधिसूचना के अनुसार सरकारी कैलेंडर में संशोधन करें। 

यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि मध्य प्रदेश में सरकारी कैलेंडर का उपयोग सरकारी छुट्टी और सरकारी कार्यालयों के फोन नंबर के लिए ही किया जाता है। माना जाता है कि कैलेंडर में दी गई जानकारी बिल्कुल सही है। आश्चर्यजनक है कि ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया और 11 महीने तक किसी को पता भी नहीं चला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!