MP NEWS- गुना में 10th की छात्रा से गैंगरेप, चक्काजाम, बाजार बंद, 3 घंटे हंगामा

गुना।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ। खुद लड़की ने अपने बयान में ये बात बताई। चांचौड़ा के प्रभारी SDM वीरेंद्र सिंह ने बच्ची के इस बयान की पुष्टि की है। अभी तक 7 आरोपियों की जानकारी सामने आई है। 5 नामजद और दो अज्ञात हैं। 3 को अरेस्ट कर लिया गया है। सभी आरोपी संपन्न परिवार से हैं।

छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद गुना के चांचौड़ा में 3 घंटे हंगामा हुआ। बीनागंज-चांचौड़ा रोड जाम कर दी गई। चांचौड़ा से मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस और प्रशासन के आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। इसके कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं चांचौड़ा SDM ऑफिस जा पहुंचीं। ऑफिस का घेराव करते हुए बोलीं- कहां है आपका बुलडोजर। महिलाएं बाजार में आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रही हैं।

शुक्रवार देर शाम छात्रा एक मकान के पीछे बेहोश मिली थी। पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो और किडनैपिंग में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों में से एक नाबालिग है।छात्रा के अपहरण में 9 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।

प्रभारी SP विनोद चौहान ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के पिता को फोन आया तो वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। वहां आरोपियों को भागते हुए बच्ची के पिता ने देख लिया था। बच्ची के पिता आरोपियों को पहले से पहचानते थे।लड़की के पिता ने बताया कि बेटी 10वीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। 4.30 बजे तक वापस आ जाती है, लेकिन जब काफी देर हो गई तो पहले हमने सोचा कि शायद सहेली के साथ होगी। देर शाम तक नहीं लौटी तो उसे खोजने निकले। इसी बीच फोन आया कि बच्ची एक मकान के पीछे पड़ी हुई है। 

वहां पहुंचे तो बेटी बेहोश पड़ी थी। उसे इलाज के लिए बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से गुना रेफर कर दिया। बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। बच्ची के पिता और अन्य लोगों का कहना है कि आरोपियों की संख्या 9 है। गुना CSP श्वेता गुप्ता ने बताया कि बच्ची के बयान के आधार पर गैंगरेप की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें 3 बालिग और दो नाबालिग हैं। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !