INDORE में लिफ्ट मांगने वाली महिला लूटपाट करती है, सावधान रहें - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के गांधीनगर इलाके में एक महिला राहगीरों से लिफ्ट मांगती है और फिर चाकू उड़ा कर लूटपाट करती है। इसके बारे में पुलिस को कई शिकायतें मिल चुकी हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ है। लोगों को इस महिला पकड़े जाने तक सावधान रहने की जरूरत है।

वायरल वीडियो में यह महिला शराब के नशे में धुत दिखाई दे रही है। जबरदस्ती एक स्कूटर सवार को रोककर स्कूटर की पिछली सीट पर बैठने की कोशिश कर रही है। स्कूटर सवार उससे बचने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो इंदौर में तेजी से वायरल हो रहा है। गांधीनगर पुलिस थाने द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।

गांधीनगर पुलिस थाने की ओर से बताया गया है कि इस महिला के बारे में कई लोग शिकायत कर चुके हैं। वह अपने महिला होने का फायदा उठा रही है। लोगों से लिफ्ट मांगती है और फिर किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करती है। उसके पास एक चाकू भी है। गांधीनगर पुलिस का कहना है कि हम लगातार उसकी सर्चिंग कर रहे हैं और जल्द ही पकड़ लेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!