मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के खिलाफ उसकी अपनी पत्नी ने अप्राकृतिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि दहेज के लिए राइफल अड़ाकर उसके साथ अप्राकृतिक व्यवहार किया गया। शिकायत करने वाली महिला एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
शिकायतकर्ता महिला की उम्र 30 वर्ष है और वह दर्पण कॉलोनी में रहती है। थाटीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी कबीर कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर से हुई है। महिला का कहना है कि डॉक्टर के परिवार की ओर से जो भी दहेज मांगा गया था वह सब कुछ दिया गया था लेकिन शादी के बाद 1000000 रुपए अतिरिक्त की मांग करने लगे।
महिला ने पति के अलावा सास ससुर एवं अन्य ससुराल जनों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के अनुसार जब महिला ने अतिरिक्त दहेज लाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे प्रताड़ित करने के लिए उसके डॉक्टर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब उसने इसका विरोध किया तो उस पर राइफल तान दी। जान से मारने की धमकी दी।
.jpg)