MP NEWS- आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला, 2 महीने पहले शादी हुई थी

होशंगाबाद।
 मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी में आरक्षक प्रमोद साहू का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आरक्षक प्रमोद इटारसी थाने में पदस्थ थे। आरक्षक परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू का रात में पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। 

टीआई आरएस चौहान और स्टाफ रात में ही पहुंचा। मंगलवार सुबह 8.30 बजे पहुंची एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। प्रथम दृष्या सुसाइड का केस है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सूत्र बताते हैं मौके पर पुलिस को एक मोबाइल टूटा मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

CCTNS का काम देखते थे। आरक्षक की पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। मई में प्रमोद की दूसरी शादी हुई। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कॉन्स्टेबल प्रमोद का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। रात में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला है। जांच के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !