MP BOARD- कक्षा 10 हाई स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख बदली

Updesh Awasthee
भोपाल
। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने कक्षा 10 हाई स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा दिनांक 1 जुलाई 2022 को निर्धारित थी। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव के हस्ताक्षर से दिनांक 20 जून 2022 को सभी कलेक्टरों के नाम जारी अत्यंत महत्वपूर्ण पत्र क्रमांक 2498 के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 की समय अनुसूची कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हाई स्कूल पूरक परीक्षा 2022 के विषय विज्ञान का प्रश्न पत्र दिनांक 1 जुलाई 2022 के स्थान पर दिनांक 2 जुलाई 2022 दिन शनिवार को आयोजित होगा। 
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने स्पष्ट किया कि हाई स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 विज्ञान विषय को छोड़कर शेष सभी पेपर दिनांक 6 जून 2022 को जारी टाइम टेबल के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। उनमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!