INDORE NEWS- सफेद आंख और टैटू वाले की पुलिस को तलाश, JABALPUR में दर्ज है FIR

इंदौर।
पुलिस को एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है जिसकी एक आंख सफेद है और हाथ में किसी देवता का टैटू बना हुआ है। संभव है इस व्यक्ति ने अपना नाम राज बताया हो। जबलपुर में इस व्यक्ति के खिलाफ एक महिला को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर इंदौर लाने और इंदौर में बंधक बनाकर उसकी बेटियों के सामने बलात्कार करने का मामला दर्ज है। 

पीड़ित महिला की उम्र 29 वर्ष है। शादीशुदा महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राज बताया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक ने विवाहित महिला के मन में पति के प्रति असंतोष को और बढ़ाया और अच्छी जिंदगी के सपने दिखाए। फिर प्रपोज कर दिया। महिला ने बताया कि राज उससे मिलने के लिए जबलपुर आता था और मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मिलता था। 

कुछ दिनों पहले राज उसे अपने साथ इंदौर ले आया। महिला के साथ उसकी दो मासूम बेटियां भी थी। यहां एक कमरा किराए पर लिया। वीडियो की मौजूदगी में युवक महिला के साथ संबंध बनाता था। महिला ने बताया कि वह 6 महीने के गर्भ से है। युवक फिर भी नहीं माना, बलपूर्वक फिजिकल रिलेशन बनाता था। जब महिला को समझ में आ गया कि वह जंगल में फस गई है तो मौका देख कर भाग निकली और सीधे जबलपुर पहुंची। 

अपने पति के साथ जाकर संजीवनी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। महिला का कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा नहीं जानती। बस इतना जानती है कि उसका नाम राज है। उसकी एक आंख सफेद है और उसके हाथ में किसी देवता का टैटू गोदा हुआ है। पुलिस अब ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है। जो शायद मेडिकल से जुड़ा हुआ है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !