BHOPAL NEWS- महिलाओं ने मुख्यमंत्री को घेरा, नेहरू नगर भोपाल का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नेहरू नगर में महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का घेराव कर डाला। चुनाव से पहले महिलाओं के तेवर देखकर मुख्यमंत्री भी असहज हो गए। 

भोपाल के नेहरू नगर में लोगों ने खाली बर्तन लेकर मुख्यमंत्री का घेराव किया। महिलाओं ने सीधे सवाल किए। मुख्यमंत्री के पास उनके सवालों का कोई जवाब नहीं था। 


न्यू शबरी नगर तिराहे पर मुख्यमंत्री के काफिले को पानी के लिए तरस रही महिलाओं एवं जनता द्वारा रोक लिया गया। मुख्यमंत्री ने वहीं से नगर निगम कमिश्नर को फोन लगाया और लोगों को तुरंत पानी पहुंचाने के लिए कहा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!