GWALIOR NEWS- जेडी फैशन की छात्राओं को लड़कों ने पीटा, महिला दिवस के इवेंट से लौट रहीं थीं

NEWS ROOM
ग्वालियर।
ग्वालियर में छात्राओं से सड़क पर मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उनका VIDEO शूट करने लगे। जब छात्राओं ने VIDEO हटाने के लिए कहा तो लड़कों ने अपने साथियों सड़क पर छात्राओं के साथ मारपीट कर दी। छात्रा के साथ जा रहे एक लड़के को बेरहमी से पीटा। घटना विश्वविद्यालय क्षेत्र की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन मनचलों को पकड़ लिया है। मनचलों को छुड़ाने उनके परिजन थाने पहुंचे है। छात्राओं ने जमकर हंगामा किया है। 

बताया गया है कि जेडी फैशन इंस्टीट्यूट की तीन छात्राएं महिला दिवस के मौके पर एक इवेंट में शामिल होकर पैदल-पैदल वापस लौट रही थीं। विश्वविद्यालय के पास पहुंची ही थीं कि तीन लड़कों ने चलते हुए उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया। छात्राओं के साथ एक लड़का भी था। उस समय छात्राओं ने कुछ नहीं कहा, लेकिन इससे मनचलों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने मोबाइल निकालकर VIDEO शूट करना शुरू कर दिया। जब लड़कियों ने VIDEO बनाने का विरोध किया तो मनचलों ने भागने का प्रयास किया। जिस पर एक छात्रा उनकी बाइक के आगे खड़ी हो गई। इस पर मनचलों ने कॉल किया तो उनके तीन साथी और वहां पहुंच गए। इन्होंने लड़कियों से मारपीट की है साथ ही उनके साथ दे रहे एक लड़कों को भी बेरहमी से पीटा है। काफी देर सड़क पर हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मनचलों में भगदड़ मच गई। पर पुलिस ने तीन लड़कों को पकड़ लिया है। जिनको लड़कियों ने पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस मनचलों को लेकर थाने पहुंची और कार्रवाई शुरू की। यहां कुछ लोग लड़कों के बचाव में पहुंचे तो लड़कियों की उनसे भी बहस हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!