MPBSE 10th हिंदी के पेपर में 3 प्रश्न गलत आए, बोनस मिलना चाहिए - MP BOARD EXAM NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
अतिथि शिक्षक इमरान गोरी ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा 2022 अर्थात कक्षा 10th का दिनाँक 18/2/2022 को हिन्दी का प्रश्न पत्र था। जिसके प्रश्न क्रमांक 16 और 17 आउट ऑफ ब्लू प्रिंट हैं। प्रश्न 17 में संधि और समास मे अन्तर पूछा गया है, जबकि ब्लू प्रिंट से संधि को हटा दिया गया था। संधि कहीं नहीं थी। इसका भी बोनस मिलना चाहिए। 

ब्लू प्रिंट के भाषा बोध खंड में संधि शामिल नहीं किया गया था। Mpbse के कक्षा 10th विषय हिन्दी हेतु जारी ब्लू प्रिंट के काव्य बोध खंड में जो अलंकार शामिल किए थे वह - अनुप्रास, रूपक, उपमा, उत्प्रेक्षा, मानवीकरण, पुनरुक्ति प्रकाश था। साथ ही जो छंद शामिल किए थे उसमे सिर्फ मात्रिक छंद - दोहा और चौपाई थे लेकिन पेपर मे प्रश्न 16 मे अतिशयोक्ति अलंकार और छंद गीतिका पूछा गया है, जो आउट ऑफ ब्लूप्रिंट है। 

इसका बोनस परीक्षार्थियों को मिलना चाहिए, प्रश्न 4 के रिक्त-स्थान में 7वें नंबर पर सौरठा छंद से पूछा गया जो कि ब्लू प्रिंट, पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!