GWALIOR NEWS- डा. संजीव थरेजा पर अटेंडर को गोली मारने का आरोप

ग्वालियर।
थरेजा अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजीव थरेजा पर एक मरीज के अटेंडर को गोली मारने का आरोप लगा है। घायल अटेंडर को पुलिस ने JAH में भर्ती करवाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

घटना शिंदे की छावनी स्थित थरेजा अस्पताल की बताई जा रही है। एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। अस्पताल में भर्ती घायल अटेंडर का कहना है कि उसे अस्पताल के संचालक डॉ संजीव थरेजा ने गोली मार दी। बताया गया कि विवाद के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने, अस्पताल छोड़ कर जा रहे मरीज को बलपूर्वक रोक लिया जबकि घायल अटेंडर वहां से भागने में सफल रहा।

अस्पताल संचालक डा. संजीव थरेजा का कहना है कि उन्होंने गोली नहीं मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह निकल कर आए थे। मरीज और अटेंडर भाग रहे थे। मरीज को पकड़ लिया था लेकिन अटेंड भाग गया। पुलिस का कहना है कि वह इन्वेस्टिगेशन कर रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट अजय गौतम का कहना है कि आईपीसी की धारा 307 के तहत घायल का बयान FIR के लिए पर्याप्त है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !