MP NEWS- लापता महिला कर्मचारी 3 दिन बाद जंगल में बेहोश मिली

भोपाल
। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 3 दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गई महिला कर्मचारी घने जंगल में बेहोशी की हालत में मिली है। उसे बुरहानपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं क्योंकि वह बात करने की स्थिति में नहीं है। 

महिला कर्मचारी का नाम ललिता अन्ना है। वह मध्य प्रदेश वन विभाग में नेपा रेंज में स्पेशल ड्यूटी कर्मचारी है। नेपानगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। डॉक्टर ने बताया है कि उसके शरीर पर चोट का कोई गंभीर निशान नहीं है। चेहरे पर सूजन थी। डॉक्टर फहीम अंसारी ने कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है। 

पुलिस, महिला कर्मचारी ललिता अन्ना के होश में आने का इंतजार कर रही है। महिला कर्मचारी जंगल के अंदर कर्मचारियों के ग्रस्त के लिए बनाए गए रास्ते की 3 किलोमीटर भीतर घने जंगल में मिली थी। ललिता के साथ क्या हुआ और वह निर्धारित मार्ग से 3 किलोमीटर घने जंगल में कैसे पहुंची। इस प्रकार के तमाम सवालों के जवाब मिलना बाकी है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !