BHOPAL NEWS- महिला प्रोफेसर का गुस्से वाला वीडियो वायरल, कलेक्टर ने पता लगाने के निर्देश दिए

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक महिला हाथ ठेले पर रखे हुए फलों को उठा उठा कर सड़क पर फेंकते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोपाल शहर का है और गुस्से वाली महिला पेशे से प्रोफ़ेसर है। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिस कार में प्रोफ़ेसर मैडम सवार थीं वीडियो में उसका नंबर एमपी 04 एचसी 4957 दिखाई दे रहा है। 

पत्रकार श्री इजहार हसन खान ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि फल विक्रेता का हाथ ठेला सड़क पर खड़ी हुई कार से हल्का सा टच हो गया था। इसी बात पर मैडम नाराज हो गई। उन्होंने ठेले वाले के फलों को उठाकर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। ठेलेवाला मेहनत करता रहा परंतु मैडम नहीं मानी। मैडम की कार के पीछे एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टीकर लगा हुआ था। यह मैडम एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। 

हाल ही में रिटायर हुए भारतीय पुलिस सेवा के अफसर श्री आरके विज ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए Highly objectionable and Shameful conduct! लिखा है। श्री आरके विज छत्तीसगढ़ कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर है। दिसंबर के महीने में सेवानिवृत्त हुए हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!