दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह की जान बचाई थी, विवेक तन्खा ने बताया - JABALPUR NEWS

मध्य प्रदेश की राजनीति
बिना चुनाव के गर्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील, सांसद एवं कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की जान बचाई थी। 

विवेक तन्खा ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है कि मुझे वो दिन याद है जब ⁦ शिवराज सिंह चौहान⁩ जी एमपी थे, बहुत बुरा ऐक्सिडेंट हुआ था, सीएम ⁦ दिग्विजय सिंह⁩ जी को अप्रोच किया था हवाई जहाज़ और व्यवस्था के लिए। मतलब, किसी के सब दिन एक से नहीं। वक्त बदलता है। सब की जिंदिगी में एक दिन भूतपूर्व होना लिखा है। तो यह सब क्यों! क्या पद भाग्य से बड़ा है। 

दिग्विजय सिंह: मध्यप्रदेश में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बिंदु

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बिंदु बन गए हैं। उनके पुराने किस्से दोहराए जा रहे हैं। कमलनाथ शासन काल के समय शासन व्यवस्था में दिग्विजय सिंह की दखलअंदाजी भी याद की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ऐसा क्या हुआ जो बात इतनी बढ़ गई, इस सवाल का जवाब भी चर्चा में है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !