INDORE NEWS- चिड़ियाघर से तेंदुआ फरार, शहर में दहशत

इंदौर
। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर की कमला नेहरू वन्य प्राणी संग्रहालय से एक तेंदुआ फरार हो गया। इस खबर से इंदौर शहर में दहशत की स्थिति है। चिड़ियाघर की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन चिड़ियाघर में वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और प्रशासनिक हलचल असामान्य है।

चिड़ियाघर के सूत्रों ने बताया कि तेंदुए को जिस पिंजरे में रखा गया था, वह खराब था। उसके एक हिस्से में इतनी जगह थी कि तेंदुआ आसानी से निकल जाए। CCTV रिकॉर्ड में तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि इस तेंदुए को बुरहानपुर से लाया गया था। नेपानगर में रात 10:00 बजे एक घर में घुस गया था। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया था और वन विभाग को सौंप दिया था।

रात 1:00 बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को पिंजरे में बंद किया था। कर्मचारियों ने जब सुबह पिंजरा देखा तो उसमें तेंदुआ नहीं था। फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के दोनों पैर जख्मी हैं। इसलिए वह ज्यादा दूर नहीं जा सकता। सनद रहे कि घायल एवं बीमार होने की स्थिति में तेंदुआ अक्सर रेजिडेंशियल इलाकों में घुस जाता है। वह कंफ्यूज होता है और अपनी जान बचाने के लिए किसी पर भी हमला कर देता है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया इंदौर न्यूज़ पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !