दीपावली के दिन की चौघड़िया- कितने शुभ मुहूर्त - diwali muhurat 2021 choghadiya

Updesh Awasthee
दीपावली के दिन महालक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त टाइमिंग को लेकर किसी भी प्रकार की कन्फ्यूजन की आवश्यकता नहीं है। घर परिवारों में गृहस्थ नागरिकों द्वारा पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त वृषभ स्थित लगने में शाम 6:32 बजे से रात 8:31 बजे तक है। यदि इस लग्न में पूजा करना संभव नहीं है तो दूसरी सिंह लग्न रात्रि 1:00 बजे से रात्रि 3:00 बजे तक रहेगी।

इसके अलावा आप चौघड़िया के अनुसार भी शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं। चौघड़िया में अमृतलाल में सबसे शुभ मानी जाती है, उसके बाद शुभ लग्न और फिर लाभ लग्न मंगलकारी मानी जाती है। दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की महालक्ष्मी पूजा चर में होना लाभदायक होता है। ऐसी मान्यता भी है। इसके अलावा चौघड़िया में उद्वेग, काल और रोग लगने में किसी भी प्रकार का शुभ काम कर रहा है वर्जित बताया गया है। हम यहां आपको चौघड़िया में से केवल पूजा के लिए शुभ समय निकाल कर दे रहे हैं।

दिनांक 4 नवंबर 2021 की चौघड़िया

सुबह मुहूर्त (शुभ) 6:34 से 7:59 तक 
दोप. शुभ मुहूर्त 12:10 से 1:34 तक
शाम मुहूर्त (चर): 4:22 से 5:47 तक
रात मुहूर्त (लाभ): 08:49 से 10:26 तक
रात मुहूर्त (शुभ): 12:04 से 1:42 तक
रात मुहूर्त (अमृत): 1:42 से 3:20 तक
रात मुहूर्त (चर): 3:20 से 4:58 तक

सिद्धि प्राप्ति के लिए शुभ मुहूर्त 

अमावस की रात सूर्य व चंद्रमा बराबर अंश में आ जाते हैं। गुरुवार दीपावली की रात ये समय 3.10 बजे आएगा। इसके 24 मिनट पहले और 24 मिनट बाद का समय सिद्धि प्राप्ति और तंत्र क्रियाओं के लिए श्रेष्ठ है। यानी रात 2:46 बजे से 3:34 मिनट का समय सिद्धि प्राप्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ है। दीपावली से संबंधित अन्य लेख एवं जानकारियों के लिए DIWALI PUJA VIDHI पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!