क्या आप जानते हैं, 2500 साल तक चुंबक का उपयोग झाड़-फूंक के लिए किया जाता रहा- GK in Hindi

क्या आप जानते हैं यदि चुंबक यानी Magnet नहीं होगा तो अपनी लाइफ में क्या नहीं होगा। कंप्यूटर, लैपटॉप यहां तक कि स्मार्टफोन भी नहीं होगा। आपको जानकर आश्चर्य हुआ कि चुंबक अपनी लाइफ में बहुत उपयोगी हो गया है। इसके बिना लाइफ अधूरी सी है। मजेदार बात यह है कि धरती पर चुंबक की खोज होने के बाद करीब ढाई हजार साल तक इसका उपयोग केवल झाड़-फूंक के लिए किया जाता रहा।

इंसानों की लाइफ में चुंबक के उपयोग 

टेप, रेडियो, CD, DVD, HDD एवं टेलीविजन बिना चुंबक के काम ही नहीं करेंगे।
यदि चुंबक नहीं होगी तो स्पीकर से आवाज नहीं निकलेगी।
चुंबक ही है जो हमें दिशाओं (उत्तर और दक्षिण) का ज्ञान कराती है।
एटीएम और क्रेडिट कार्ड में भी मैग्नेटिक स्ट्रिप का उपयोग किया जाता था।
बड़े कारखानों में  भारी या हल्के लौह तत्वों को उठाने के लिए चुंबक का उपयोग किया जाता है। 
इसके अलावा और भी दर्जनों उपयोग है जो लाइफ के लिए बहुत जरूरी है। 

चुंबक की कहानी- किसने खोज की और गुणों का पता कब चला 

चुंबक की खोज आज से करीब 4000 साल पहले नॉर्थ ग्रीस के एक चरवाहे द्वारा की गई थी। उसके जूतों के सोल में लोहे की कील लगी थी। उसने देखा कि कीलों से कुछ पत्थर चिपक गए हैं। आसपास कुछ बड़े पत्थर भी मिल गए। ग्रीस के लोगों ने चिपकने वाले पत्थर को मैग्नेटाइट नाम दिया। माना गया कि यह देवता का पत्थर है जो बुरी आत्माओं, नेगेटिव एनर्जी और लाइलाज बीमारियों को दूर करने के लिए बनाया गया है। 2500 साल तक दुनिया को चुंबक के गुणों के बारे में पता ही नहीं चला। इसे देवता का पत्थर मानकर झाड़-फूंक के लिए उपयोग किया जाता रहा।

सन 1600 में इंग्लैण्ड के विलियम गिलबर्ट (1544-1603) ने पहली बार चुंबक के गुणों के बारे में दुनिया को बताया। उन्होंने करीब 17 साल तक प्राकृतिक चुंबक पर अध्ययन किया और उसके बाद इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि करोड़ों साल पहले पृथ्वी एक चुंबक थी। इसके बाद विलियम गिलबर्ट पूरी दुनिया में फेमस हो गए और 1603 में उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण आज तक अज्ञात है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !