सरकार ने 10 लाख कर्मचारियों से किया छलावा, IFMS विंडो ही नहीं खुली - MP KARMCHARI NEWS

जबलपुर
। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार पर लगभग 1000000 कर्मचारियों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि रियाज की राशि का भुगतान करने के लिए आदेश जारी कर दिए थे परंतु 3 नवंबर 2021 तक IFMS विंडो ही नहीं खुल रही थी। किसी कर्मचारी को पेमेंट नहीं मिल पाया।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने प्रदेश के करीबन दस लाख कर्मचारियों को 2020 की वेतन वृद्धि के 6 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान नवम्बर 2021 मे करने के सरकार ने आदेश क्रमांक 1879/1072/2021 / नियम / चार/भोपाल दिनॉक 22 अक्टूबर 2021 जारी कर दिये थे लेकिन कर्मचारियों को एरियर्स की राशि का भुगतान आज दिनॉक को भी नहीं किया गया। IFMS विन्डों ही नहीं खुल रहा है। एक कर्मचारी को करीबन 7 से 10 हजार रूपये एरियर्स मिलना था। उम्मीद लगाये बैठे कर्मचारी की दीपावली अधूरी रह गई।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, मुकेश चर्तवेर्दी, संतोश मिश्रा, रविकांत दहायत, अजय दुबे, योगेष चौधरी, प्रसान्त सोंधिया, विश्वदीप पटैरिया, संजय गुजराल, प्रदीप पटैल, देवदोनेरिया, धीरेन्द्र सिंह, मुकेष मरकाम, योगेन्द्र मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री चंदूजाउलकर, मुकेश मिश्रा, संतोष दुबे, ने कर्मचारियों के साथ किये गये छलावे की घोर निंदा की है। मोर्चा पदाधिकारियों ने तत्काल सरकार द्वारा घोषित 6 माह के एरियर्स की राषि का भुगतान किये जाने की मॉग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP KARMCHARI NEWS पर क्लिक करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !