वास्तु दोष का निवारण मात्र ₹10 में, आप खुद कर सकते हैं- VASTU TIPS for HOME

Bhopal Samachar

vastu dosh remedies for home in hindi

यदि आपके घर में वास्तु दोष है और इसके कारण घर में धन की कमी रहती है। परिवार के सदस्यों की आय में वृद्धि नहीं हो रही। कर्ज बढ़ता चला जा रहा है। परिवार के ज्यादातर सदस्यों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसे वास्तु दोष को दूर करने के लिए लाखों रुपए खर्च करके तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि मात्र ₹10 में आप स्वयं वास्तु दोष का निवारण कर सकते हैं। पढ़िए आपको क्या करना होगा:-

वास्तु दोष का निवारण कैसे करें

वास्तुशास्त्र के अनुसार जीरे का संबंध राहु-केतु से माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इन ग्रहों की खराब स्थिति से व्यक्ति को जीवन में हर तरह के दुखों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन ग्रहों के दोषों से मुक्ति पाने के लिए आप शनिवार के दिन जीरे का दान करें।

वास्तु दोष का निवारण कैसे होता है

जीवन में आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी के सामने स्वच्छ लाल कपड़ा बिछाकर उसमें एक मुट्ठी जीरा रखकर कुछ सिक्के रख दें। फिर माता लक्ष्मी जी की पूजा करें और बाद में उस जीरे और पैसे को लपेटकर उस स्थान पर रख दें जहां आप हमेशा अपना पैसा रखते हैं।

वास्तु दोष निवारण के आसान उपाय

घर में फैली नेगेटिव एनर्जी भी दरिद्रता का कारण होती है। इसे दूर करने के लिए जीरे के कुछ दाने अपने ऊपर से घुमाकर उसे अग्नि में डाल दें। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके ऊपर से नकारात्मक शक्ति का वास खत्म होता है और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

वास्तु दोष निवारण उपाय

गुरूवार के दिन सुबह जीरा खाकर घर से निकलें ऐसा करने से आपके द्वारा किया जाने वाला कार्य शुभ फल देता है और उसके सफल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं जीरा का सेवन जीवन में शांति लाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!