खुद को री-इनवेंट करने का मौका भी है, यह - SELF MANAGEMENT

MOTIVATIONAL ARTICLE - COVID PANDEMIC - THINK POSITIVE

शक्ति रावत। हो सकता है, पहली नजर में आपको इस आर्टीकल का शीषर्क और यह बात ही अटपटी लगे, कि जब चारों तरफ महामारी का तांडव चल रहा है, ऐसे में भला कोई खुद को कैसे री- इनवेंट कर सकता है, या फिर कुछ नया सोच सकता है, क्योंकि यहां तो जो है उसी को बचाना मुश्किल हो रहा है लेकिन जरा ठंड़े दिमाग से सोचिये। तब आप पाएंगे कि चुनौतियों के समय में ही दरअसल सफलताओं का जन्म होता है। 

यह खुद को खोज लेने का अवसर है, जो दोबारा ना आयेगा

इस समय जब सभी लोग हायतौबा में लगे हैं, नकारात्मक खबरों का बोलबाला है। तब क्या यह बेहतर नहीं होगा कि अगर आप सुरक्षित हैं, तो भीड़ का हिस्सा बनने की जगह इस समय का सदुपयोग खुद को तराशने में कर लिया जाए। मेरे हिसाब से यह खुद को खोज लेने का ऐसा अवसर है, जो शायद जीवन में दोबारा ना आयेगा। थोड़ा सोचकर देखिये क्या रास्ता हो सकता है। खुद को री-इनवेंट करने का का। 

1- समय का सदुपयोग कीजिये

री-इनवेंट या री-इनोवेशन का सीधा सा मतलब होता है, जिंदगी में एक जगह ठहरकर खुद के बारे में सोचना, अपने सपनों और हकीकत का मिलान करना और अगर किसी बदलाव की जरूरत जीवन में महसूस हो रही है, तो उसकी तैयारी करना। यह सही मौका है, क्योंकि आपके पास अभी समय है, जो शायद पहले कभी नहीं था। तो पहला इस समय का सदुपयोग कीजिये। वजाए बेकार की चीजों पर चिंता करने के प्लानिंग के साथ समय का कितना बेहतर उपयोग किया जा सकता है, इस पर सोचिये। अपने लिए क्या अच्छे से अच्छा मैं इस समय में कर सकता हूं, इसकी योजना बनाईयेे।

2- जानकारी और स्किल बढ़ाइए

खुद को निखारने और जीवन में आगे बढऩे के लिए खुद को अपडेट रखना जरूरी है, साधन आपके हाथ में है, सेलफोन और नेट। लेकिन आप उसका क्या उपयोग कर रहे हैं। इस समय सही मौका है, कि घर पर रहते हुए इनका उपयोग अपनी जानकारियां और स्किल बढ़ाने में कीजिये। इस समय जो भी नया हो रहा है, या चल रहा है, उसमें से आपके काम का क्या है, इस पर नजर रखिये।

3- नये विकल्पों पर नज़र-

 निश्चित ही महामारी सिर्फ और सिर्फ परेशानियां लेकर ही आई है, लेकिन इस बीच बहुत सारे ऐसे नये विकल्प भी लोगों के सामने खुल रहे हैं, जो शायद बीमारी ना आती तो कभी नहीं खुलते। हम रोज मीडिया और सोशल मीडिया से जान रहे हैं, कि लोग मुश्किलों के बीच अपने लिये राह निकाल रहे हैं। कोविड के बीच कई लोगों ने अपना पंरपरागत काम या नौकरी छोडक़र नये ऑपशंस पर काम करना शुरू कर दिया है। क्या आपके आसपास भी कुछ ऐसा है, जो आपके लिए जिंदगी में नईदिशा खोज सकता है। सोचकर देखिये।

4- नये आइडियाज की खोज

जीवन बदलने के लिए सही समय आया एक आइडिया ही काफी होता है। लेकिन जब हम जीवन की भागदौड़ में यानि अपनी रूटीन लाइफ में लगे होते हैं, तब कई अच्छे आइडिया दिमाग में आकर चले जाते हैं, हमारे पास सोचने का समय ही नहीं होता। अब यह समय है, अपने दिमाग की पूरी ताकत लगा दीजिये एक ऐसा विचार खोजने में जो आपके काम का तो हो ही, समाज के भी कुछ काम आ सके। लोगों को मदद या रोजगार दे सके, इस बुरे हालात में कुछ बदल सके, जीवन का आशा दे सके। सोचकर देखिये। हो सकता है, कोई जीनियस आईडिया आपके सोचने और हिम्मत जुटाने का इंतजार कर रहा हो। -लेखक मोटीवेशल एंव लाइफ मैनेजमेंट स्पीकर हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !