MPT अधिकारी कैंटीन संचालिका से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, FIR - BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला जहांगीराबाद पुलिस ने सोमवार देर रात एक 38 साल की महिला की शिकायत पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया है।  

महिला के मुताबिक अधिकारी एक साल से उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपित महिला से कहता था- संबध बनाओ, जमीन से आसमान पर पहुंचा दूंगा। इस संदर्भ में जहांगीराबाद थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी। 

जहांगीराबाद निवासी महिला पर्यटन विकास निगम के एक संस्थान में कैंटीन संचालित करती है। उसने शिकायत दर्ज कराई है कि मप्र पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर नरेंद्र कुमार स्वर्णकार करीब एक साल से उसके साथ अश्लील हरकत करते आ रहे हैं। अक्सर वह उसकी कैंटीन पर आते हैं और उनके करीब आने की कोशिश करते हैं, उसे गलत तरीके से छूते हैं।

महिला का कहना है कि विगत 17 फरवरी को भी आरोपित नरेंद्र कुमार ने मिंटो हॉल में उसे जबरन रोका और गलत तरीके से उनको छूने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ छेडखानी कर दी। आरोपित ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इस कारण से उसे शिकायत करने में विलंब हुआ। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का यह भी कहना है कि जांच में पीड़िता और आरोपित के मध्‍य लेन-देन का विवाद भी सामने आ रहा है। इस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!