GWALIOR - PUNE फ्लाइट होली पर शुरू होगी - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के लोग पुणे और मुंबई के लिए लंबे समय से फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रहे थे। पुणे की सेवा शुरू हो गई है। वर्तमान में ग्वालियर एयरपोर्ट से 6 विमान उड़ान भरते हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से ग्वालियर-पुणे फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही थी।  

फ्लाइट को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने फ्लाइट शुरू करने को लेकर पत्र भी लिखे थे। मार्च के Rush को देखते हुए फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया। 29 मार्च से यह सेवा शुरू होगी। इसके शुरू होने से महाराष्ट्र और मुंबई जाने वाले यात्रियों की बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि ग्वालियर से सीधी फ्लाइट नहीं होने से लोगों को ट्रेन से सफर करना पड़ता था। ट्रेन से 18 घंटे से अधिक का समय लगता है। 

पुणे में विद्यार्थी और व्यापारियों का आना जाना अधिक है। फ्लाइट से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। होली के दिन से यह फ्लाइट शुरू हो रही है। सवा दो घंटे का सफर रहेगा। शुरुआती किराया पांच हजार 819 रुपये निर्धारित किया गया है। ग्वालियर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू करने को लेकर आम सहमति बनी है। व्यापारियों को मुंबई काफी आना जाना रहता है। समय बचाने के लिए दिल्ली या दूसरे शहर से फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। ऐसे में यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही मुंबई के लिए ग्वालिय से सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!