SATNA से SIDHI जा रही बस नहर में बह गई, 4 लाशें मिली, 60 यात्री सवार थे - Madhya pradesh news

Updesh Awasthee
सीधी
। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सतना जा रही एक यात्री बस अचानक नहर में जा गिरी। इस बस में 60 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक चार लाशें मिल चुकी थी। दर्जनों भाई लोग बाहर आ गए थे परंतु कितने लोग नहर में बैठ गए फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। 

घटना रामपुर नैकिन थाना इलाके की है। यहां नहर के ऊपर एक पुल बना हुआ है जिसके आसपास किसी भी प्रकार के अवरोधक नहीं थे। घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिला है परंतु हादसे के बाद बाहर निकले एक व्यक्ति ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। लोगों का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा हादसा है।

पूरी की पूरी बस नहर में बह गई 

समाचार लिखे जाने तक केवल 7 लोग जिंदा बाहर निकले थे। उन्होंने बताया कि बस में 60 लोग सवार थे। परिहार ट्रेवल्स की बस यात्रियों समेत नहर में बह गई। समाचार लिखे जाने तक बस नहीं मिली थी। कलेक्टर एसपी एवं स्थानीय सांसद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।  (सीधी बस हादसा के बारे में ताजा अपडेट यहां क्लिक करें)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!