JABALPUR: मां चाट के मजे ले रही थी, बड़ी बेटी का रेप हो गया - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिता के दोस्त ने ही उसकी दो बेटियों का अपहरण कर लिया। शहर से 40 किमी दूर शहपुरा-भिटौनी ले जाकर बड़ी बहन (13) के साथ रेप किया। सोमवार रात सात बजे परिजनों ने डायल-100 पर बेटियों के अगवा होने की खबर दी। तब पुलिस हरकत में आई। देर रात दोनों बहनों को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

शहपुरा भिटौनी निवासी आरोपी राहुल बर्मन (20) की पीड़ित बहनों के पिता से पांच दिन पहले ही पहचान हुई थी। वह लोडिंग ऑटो चलाता है। चार दिन पहले राहुल उनके घर गया, तो परिवार से भी पहचान हो गई। सोमवार को राहुल बाइक से फिर इनके घर पहुंचा। उस समय घर पर 4 व 13 साल की बहनें और उनकी मां थी। वह शाम करीब 4.30 बजे तीनों को चाट खिलाने गुलौआ ले गया।

नाबालिग बहनों की 35 वर्षीय मां चाट खाने में व्यस्त हो गई। उधर, आरोपी दोनों को घुमाने के बहाने बाइक से लेकर भाग निकला। रात सात बजे तक नहीं लौटा तो महिला ने पति को बताया। इसके बाद डायल-100 पर बेटियों के अगवा होने की सूचना दी। पुलिस के सामने मुश्किल ये थी कि पिता को आरोपी का पता नहीं मालूम था। उनके पास सिर्फ उसका मोबाइल नंबर ही था।

पुलिस ने तत्काल आरोपी का मोबाइल नंबर सायबर सेल को भेजा गया। कॉल और टॉवर लोकेशन निकाला गया। इसके बाद गढ़ा पुलिस आरोपी की तलाश में रात में ही शहपुरा-भिटौनी रवाना हुई। वहां दोनों बहनों को बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी राहुल बर्मन को भी गिरफ्तार किया है। बड़ी बहन ने दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद मंगलवार सुबह चार बजे उसका मेडिकल कॉलेज में MLC कराया गया।

आरोपी के पास शहपुरा-भिटौनी में खेत है। वह किसानी करता है। उसके खिलाफ गढ़ा पुलिस ने अपहरण, रेप, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की घटना में प्रयुक्त बाइक और वारदात के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी पुलिस जब्त करेगी। किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज होना है। इसके बाद आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !