18 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया और रेप कर गया - MP NEWS

भोपाल।
मप्र की राजधानी भोपाल में 7वीं में पढ़ने वाली 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 18 साल के लड़के ने घर में घुस कर लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर उससे ज्यादती की। देर रात काम से जब माता-पिता घर पहुंचे, तो बेटी की बात सुनकर सदमे में आ गए। हालांकि रात में ही उन्होंने बिलखिरिया थाने पहुंचकर आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया।  

BHOPAL: 7वीं की छात्रा ने रेप का विरोध किया तो पीटा, गालियां दीं

बिलखिरिया पुलिस के अनुसार 13 साल की नाबालिग 7वीं क्लास में पढ़ती है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अनुज घर पर आ गया। पुलिस के अनुसार अनुज की उम्र 18 साल है। अनुज ने कहा- वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। ऐसा कहते हुए उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कमरे का दरवाजा लगाकर दुष्कर्म करने लगा। लड़की के मना करने पर लड़के ने उससे मारपीट और गाली-गलौज तक कर डाली। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। 

BHOPAL रेप से दहशत में आई लड़की दिनभर कमरे से नहीं निकली 

पुलिस के अनुसार अभी लड़की और उसके परिजन के पूरे बयान नहीं हुए हैं। आरोपी लड़के की भी अधिक जानकारी पुलिस नहीं जुटा सकी है। घटना के बाद दिन भर बच्ची ने अपने आप को घर के अंदर बंद रखा। देर शाम जब माता-पिता घर पहुंचे, तो बेटी को शांत देख उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने उससे जब प्यार से बातचीत की, तो वह रोने लगी। उसने बताया कि अनुज दोपहर में घर आया था और उसने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने, गाली-गलौज, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में FIR कर ली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

भोपाल पुलिस बयान नहीं ले पाई, हालत सामान्य होने का इंतजार

घटना के बाद से ही परिजन और बच्ची सदमे में है। पुलिस बच्ची के साथ ही परिजनों की भी काउंसलिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि बच्ची ठीक है। परिजनों को बच्ची का ख्याल रखने को कहा गया है। हालांकि उन्हें समझाइश दी गई है कि बच्ची की उम्र कम है, इसलिए घटना के संबंध में ज्यादा बातचीत ना करें। उससे सामान्य तरीके से व्यवहार करने को कहा गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !